नारा लेखन में शीतल और पोस्टर मेंकिग में तनवी ने झटाक प्रथम स्थान
शिमला 15 मार्च । डिग्री काॅलेज चायल कोटी की ईको क्लब ईकाई के सौजन्य से मंगवलार को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान पर कोटी बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई । इसके अतिरिक्त पर्यावरण पर नारा लेखन और पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई ।

नारा लेखन में शीतल ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और निकिता व प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया । इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनवी, स्वाति और प्रिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही । काॅलेज की प्राचार्य डाॅ0 कमलेश ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चे काॅलेज के अतिरिक्त अपने घर व आसपास की सफाई में अपना रचनात्मक सहयोग दें चूंकि गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है । गर्मियों में गंदगी के फैलने से कोई भी बिमारी फैल सकती है । कहा कि पर्यावरण का मानव जीवन में बहुत महत्व है जिसके बिना मनुष्य धरा पर जीवित नहीं रह सकता है । डाॅ0 मीनू जीवन व गोपाल देष्टा ने भी बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण तथा स्वच्छता के बारे विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम में ईको क्लब की प्रभारी प्रो0 निशा कुमारी और डाॅ0 राज भगती नेगी के अलावा अधीक्षक नरेश शर्मा व यमुना दत सहित शिक्षक और गैर शिक्षक व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।








