स्टाफ की कमी से नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान- जेई
शिमला 19 अक्तूबर। जुंगा तहसील के ट्रहाई गांव में पिछले 48 घंटों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गाष्टमी के त्यौहार पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से जहां घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैंए वहीं मोबाइल फोन चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी बाधित हो रही है। घरों में मेहमानों के पहुंचने के बीच बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने भी ट्रहाई गांव में शीघ्र बिजली बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड जुन्गा के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।
गांव के वरिष्ठ नागरिक प्रीतम सिंह ठाकुरए भगत चंद आन्नद, रोशन लाल और धर्म सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड से कई बार शिकायत करने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने पीरन पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी टीमेट या लाइनमैन की तैनाती की मांग की है ताकि बिजली की छोटी.मोटी खराबियों को समय रहते ठीक किया जा सके।
विद्युत बोर्ड उपमंडल जुंगा के कनिष्ठ अभियंता विकास राज ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों का समय पर निपटारा करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 20 अक्तूबर को कर्मचारियों की टीम ट्रहाई गांव भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


