शिमला 13 जून । मशोबरा ब्लाॅक की करीब आधा दर्जन पंचायतें बिजली के अघोषित व घोषित कट लगने से लोग परेशानी से जूझ रहे है । बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं से रात्रि के समय प्रतिदिन बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है जिससे विशेषकर विद्यार्थियों , वरिष्ठ नागरिकों व आमजन को बहुत परेशानी पेश आ रही है । दूसरी ओर विद्युत बोर्ड द्वारा बीते 15 दिनों से दिन के दौरान कट लगाए जा रहें है । क्षेत्र में इन दिनों पारा 30 से 35 डिग्री तक पहूंच गया है । चिलचिलाती धूप से निजात पाने के लिए किसान दोपहर में खेतों से घर लौटते हैं परतंु बिजली गुल होने से आराम भी नहीं कर पाते हैं ।
विद्युत बोर्ड जुुन्गा कार्यालय का हाल यह है कि बोर्ड के पास विशेषकर तीन पंचायतों सतलाई, बलोग और पीरन में फ्यूज लगाने के लिए कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं है । नतीजन यदि सांय को जब फ्यूज उड़ जाता है तो अगले दिन 11 बजे से पहले नहीं पाता है । बता दें कि कोटी नीन में हल्की हवाएं चलने से बिजली लाईनों में खराबी आने से पूरे क्षेत्र में ब्लैक आॅउट हो जाता है । बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी बीते पांच वर्षों से प्रतिदिन कोटी नीन की लाईनों को दुरूस्त करने में लगे है परंतु इस समस्या का आजतक स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाए है ।
किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर, जिला भाजपा सदस्य प्रीतम ठाकुर , कसुपंटी कांग्रेस के उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा, सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ने कहा है कि कोटी फीडर में बार बार फाल्ट पड़ रहे है जिसका स्थायी समाधान ढूंढने के लिए सक्षम अधिकारी को तैनात किया जाए । प्रीतम ठाकुर का कहना है कि किसानों ने सिंचाई के लिए अपनी निजी लिफ्टें लगाई है जोकि बिना बिजली के बंद पड़ी है।
अधीशासी अभियंता विद्युत मंडल शिमला प्रताप चंदोली ने बताया कि इन दिनों बिजली की लाईनों की मुरम्मत का कार्य चल रहा है जिस कारण बिजली कट लग रहे हैं । बताया कि इस क्षेत्र में पेश आ रही बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा ।








