शिमला 13 अगस्त । मशोबरा शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्र व छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं आगामी 21 से 28 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माघ्यमिक पाठशाला पीरन में आयोजित की जा रही है । जिसकी तैयारियों को लेकर पाठशाला में कार्यवाहक प्रधानाचार्य देविंदा चैहान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों, महिला मंडल, युवक मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अंडर -14 छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में मशोबरा शिक्षा खंड के 25 स्कूलों केे करीब 550 बच्चें भाग लेगें । जिसमें छात्र वर्ग में करीब 300 और छात्रा वर्ग में 250 बच्चें भाग लेगें । उन्होने बताया कि छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं 21 से 23 अगस्त तक और छात्रा वर्ग के 26 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी । उन्होने बताया कि प्रथम चरण की छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में 20 अगस्त को सभी स्कूल के बच्चे पहूंच जाएगें और दोपहर बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो जाएगा ।
बैठक में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था बारे चर्चा की गई । वरिष्ठ नागरिक दौलत राम मेहता ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी का क्लोरिनेशन करना बहुत आवश्यक है ताकि बच्चे अशुद्ध पानी का सेवन करने से बिमार न हो जाए । उन्होने बताया कि बच्चों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की जाए चूंकि बरसात के मौसम में फूड पाॅईंजनिंग होने का भय न हो ।
स्थानीय लोगों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । पूर्व प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने बालिकाओं को एक दिन लंच और डिनर परोसने तथा पूर्व सैनिक कृष्ण दास शर्मा ने भी छात्रा खिलाड़ियों को लंच करवाने की बात कही । इसके अतिरिक्त बच्चों के साथ आने वाले कर्मचारियों के ठहरने के लिए लोगों ने अपने घरों में व्यवस्था करने का आश्वासन दिया ।
बैठक मंें स्थानीय प्रधान किरण शर्मा, उप प्रधान संदीप मेहता, पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा, महिला ग्राम संगठन की प्रधान बिमला वर्मा, महिला मंडल प्रधान अनिता वर्मा के अतिरिक्त स्कूल स्टाफ, स्थानीय लोगों और महिला मंडल युवक मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।