देश की पहली हिमाचल की बेटी जिसने नेपाल के पमोरि शिखर पर फतेह पाई है बलजीत कौर ने आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से उनके निवास स्थान हॉली लॉज में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बलजीत कौर ने इस शिखर के अपने अनुभव भी सांझा किये।
विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इस शिखर पर फतेह करने और उनके जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शाल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया।उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि उनके इस साहस के लिए प्रोत्साहित करने की पूरी कोशिश करेंगे।






