देर रात अडानी ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लिया है। मार्किट के उतार चढ़ाव को देखते हुए अडानी ग्रुप ने अपना FPO रद्द कर दिया है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा है कि शेयर बाजार में हलचल और मार्केट में उठापटक को देखते हुए कंपनी का उद्देश्य अपने निवेशकों के हितों की रक्षा करना है। इसलिए हम FPO से जो प्राप्त रकम होंगी उसे हम वापस करने जा रहे हैं और इससे जुड़े लेन-देन को खत्म कर रहे हैं।
क्या होता है FPO?
FPO का मतलब है फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO). दरअसल, किसी कंपनी के लिए पैसे जुटाने का एक तरीका होता है। जो कंपनी पहले से शेयर मार्केट में लिस्टेड होती है, वो इन्वेस्टर्स के लिए नए शेयर ऑफर करती है। ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों से अलग होते हैं।







