Home » कुमारसैन में महिलाओं से छीने गए सोने के आभूषणों की 100% बरामदगी

कुमारसैन में महिलाओं से छीने गए सोने के आभूषणों की 100% बरामदगी

 

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत ओडी, कण्डयाली व बारूबाग में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर अथवा इसी प्रकार का पदार्थ डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन घटनाओं के संबंध में दर्ज अभियोगों में पुलिस ने छीने गए आभूषणों की शत-प्रतिशत (100%) बरामदगी सुनिश्चित की है।

उक्त मामलों में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी जैल सिंह पुत्र कर्ण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर को दिनांक 06.10.2026 को नूरपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस रिमाण्ड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर दिनांक 10.10.2026 को जम्मू स्थित जैन मार्केट के पास एक पुराने मकान से तीनों वारदातों में छीनी गई सोने की बालियां एवं मंगलसूत्र बरामद किए गए।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर जिला कारागार कैथू में दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *