पुलिस जवानों ने मुस्तैदी के साथ आग पर पाया काबू
शिमला 11 अप्रैल।
जुन्गा के समीप खड़कीधार के जंगल में सोमवार को दोपहर बाद भीष्ण आग लग गई । जिसमें करीब तीन हैक्टेयर भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहूंचा है । प्रथम पुलिस बटालियन के जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है ।
डिप्टी रैंजर संजीव मेहता ने बताया कि खड़की धार में चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते काफी क्षेत्र में आग फैल गई । आग को काबू पाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रथम पुलिस वाहिनी जुन्गा के समादेशक भगत सिंह ठाकुर से संपर्क किया गया । समादेशक द्वारा पुलिस के तीस जवानों को तुरंत मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा भीष्ण आग पर कुछ की घंटों में काबू पा लिया गया है ।
डिप्टी रेंजर के मुताबिक करीब तीन हैक्टयर क्षेत्र में वन संपदा आग के कारण नुकसान हुआ है । इनका कहना है कि जंगल में किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।








