शिमला, 08 मई : प्रदेश कांग्रेस पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर नौ मई सोमवार को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों को इस धांधली के खिलाफ व सरकार की विफलताओं व नाकामियों के विरोध में 9 मई को सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने को कहा है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों, विभागों के पदाधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।