पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में ओरिएंटल श्रीखंड स्टूडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन आउटर सिराज द्वारा आयोजित समारोह में भाग लिया। छात्र संगठन द्वारा नेता प्रतिपक्ष को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहाड़ी देव संस्कृति सतराला को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन की यादें साझा की और छात्र संगठनों की शिक्षा संस्थानों उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने समय समारोह के सफल आयोजन हेतु आयोजनकर्ताओं बधाई दी।








