हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आज भी ऐसा ही मामला शिमला शहर से सामने आया है।
बता दे शिमला में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला है और उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस के मुताबिक शहर में एक नौवीं कक्षा की छात्रा फंदे से हुए लटकी मिली है। किशोरी तहसील भोरंज के जिला हमीरपुर की रहने वाली थी और माता-पिता के साथ शिमला शहर में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार किशोरी घर पर अकेले थी। पिता दुकान चलाते हैं। माता लोगों के घर में काम करती है।शाम 6:15 बजे उसकी माता ने फोन किया तो नहीं उठाया। इसके बाद पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद छत से पिता कमरे में गया तो देखकर होश उड़ गए। बेटी बाथरूम में फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।









