शिमला, 15दिसंबर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक छोटा शिमला में नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राज्य सहकारी बैंक शाखा छोटा शिमला के प्रबंधक श्री लायक राम एवं शशि वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ और सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोगों को डिजिटल बैंकिंग से सम्बन्धित जानकारी जैसे एटीएम का प्रयोग, नेटबैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग, हिमपैसा के उपयोग एवं सावधानियों के बारे बताया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ऋण सम्बन्धी योजनाओं बारे में लोगों को अवगत करवाया गया जिसमें आवास ऋण,वाहन ऋण , पिकअप ऋण, लोन अगेन्स्ट सैलरी एवं पेंशन लोन के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में लगभ 50 लोगों ने भाग लिया ।








