पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक 17 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत होने की जानकारी प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान नितिन कुमार सुपुत्र रामपाल गांव वकलेहड डाकघर बिलासपुर तहसील हरिपुर बताया जा रहा है कि नितिन घर के नजदीक एक लोहे की पाइप उठाकर जा रहा था अचानक लोहे के पाइप इसके ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली की मेन तारों से छू गई तथा नितिन को करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत नगरोटा सूरियां अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस थाना हरिपुर द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । मृतक के शव का कल देहरा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।








