शिमला 2फरवरी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। हादसा कोटखाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राम नगर पंचायत में अढ्योग के पास हुआ। हादसे में 13 वर्षीय बच्चे समेत दो की जान गई है। दो घायल हुए हैं, इसमें 9 साल का बच्चा शामिल है।

हादसे का पता चलते ही पुलिस आई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में इलाज जारी है। हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मृतक की पहचान आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद की हुई है।दोनों कोटखाई के ही निवासी बताए जा रहे हैं। सभी सवार एक दूसरे के रिश्तेदार थे। परिजनों का कहना है कि अचानक एक गाड़ी सामने आने और फिर गाड़ी के स्किड होने से हादसा होने का अंदेशा है।करीब 100 मीटर नीचे कार गिरी है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे हुआ।
डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार्तिक और गोविंद को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में भर्ती किया गया है। गोविंद को ज्यादा चोट नहीं आई है।








