शिक्षा खंड औट जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू स्कूल की सावतीं कक्षा की छात्रा अंशिका सपुत्री खेम चंद गांव शिहडीगाड़ ने माईड स्पार्क कार्यक्रम में जिला स्तर पर एक माह में द्वितीय व दूसरे माह में प्रथम स्थान हासिल किया है।
द्वितीय व प्रथम स्थान हासिल करने पर बालू स्कूल की छात्रा अंशिका ने टैब व स्टडी किट बतौर पुरुस्कार प्राप्त किए है। बता दें कि सोमवार को इस होनहार छात्रा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू स्कूल के प्रधानाचार्य मुरारी लाल व एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार ने टैब व स्टडी किट दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुरारी लाल ने मेधावी छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के प्रति पे्ररित किया।








