मिनी सचिवालय परिसर में वाहन पार्किंग स्थल को पहली नवंबर, 2021 से 30 नवंबर, 2022 तक आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए 14 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे खुली बोली द्वारा नीलाम किया जाएगा।
यह जानकारी एसडीएम अनिल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि यह बोली उनके कार्यालय में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बोली बोलने की प्रक्रिया 50 हज़ार रुपये की न्यूनतम राशि से शुरू होगी। इच्छुक व्यक्ति या ठेकेदार को नीलामी में भाग लेने से पहले 2 हज़ार की धरोहर राशि का किसी भी बैंक द्वारा एसडीएम के नाम जारी डिमांड ड्राफ्ट कार्यालय में जमा अनिवार्य होगा, जो कि असफल बोलीदाता को नीलामी समाप्त होने के पश्चात वापस लौटा दिया जाएगा।








