स्कूल समय के दौरान छात्रों और शिक्षकों द्वारा मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में निर्देश।
आपातकालीन समय में सिर्फ स्टाफ रूम में ही रख सकते है वहीं से ही संपर्क कर सकेगे।.
निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विद्यार्थी घर से मोबाइल फोन स्कूल न लाएं।
स्कूल समय में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों द्वारा मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित होगा।
स्कूल नोटिस बोर्ड पर मोबाइल प्रतिबंध संबंधी स्पष्ट निर्देश लगाए जाएं।

शिक्षक कक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल न करें और उन्हें स्टाफ रूम या सुरक्षित स्थानों पर ही रखें।
आपातकालीन स्थिति में छात्रों व शिक्षकों के लिए स्कूलों में लैंडलाइन फोन की सुविधा उपलब्ध रहे, जिसकी जानकारी अभिभावकों से साझा की जाए।
आदेशों के उल्लंघन पर नियमित निगरानी के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।








