सरकारी संपतियों का निजीकरण करना बीजेपी का लक्ष्य
मनरेगा नहीं होता तो देश में गरीबी से देश में मचती हाहाकार
प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने अपने द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दौरा खूब जोरों से चलाया हुआ है । वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने अपने आने वाले 41वीं विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस डाली है ।
ठाकुर का यह जनसंपर्क अभिनय मार्च माह चुकू से शुरू होते हुए दूंधा तथा इलाका उतरशाल में पंहुचा हुआ है ।
कौल सिंह ठाकुर गांव गांव जाकर क्षेत्र के मतदाताओं की नब्ज टटोलते हुए सत्तासीन मुख्यमंत्री राम ठाकुर की बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को आम जनता के बीच जाकर पहुंचा रहे हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता गांव गांव जाकर आम जनता में जा कर यह संदेश पहुंचा रहे हैं कि केंद्र तथा राज्य की बीजेपी सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में मंहगाई बढ़ रही है ।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह थे तो पेट्रोल देश में 65 रुपए लीटर, 54 रूपए डीजल तथा गैस का सिकंदर 400 से कम लोगों को मिलने था ।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के कारण आज हिमाचल में पेट्रोल 101 से अधिक तथा डीजल 92 रुपए से अधिक हो चुका है वहीं आम जनता के घरों में गैस का सिलेंडर 1050 रुपए होने से आम जनता का जीना मुश्किल कर डाला है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और कांग्रेस को प्रचंड बहुत के साथ सत्ता में बिठाएगी।
कौल सिंह ने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी योजना पूर्व की यूपीए सरकार द्वारा नही लाया होता तो आज बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में हाहा कार मचा होता।








