ऊना,22फरवरी
ऊना के बाथू स्थित पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने से फैक्टरी में कार्यरत 6 मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में 6 लोग जिंदा जले हैं, जिनमें एक बच्ची भी बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच और पुलिस व दमकल विभाग की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। अंतिम जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि घायलों व मृतकों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई हैै। हादसे में मरने वाली महिलाएं थी या पुरुष, इस बात की तस्दीक भी फिलहाल नहीं हो पाई है। मौके से दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता।








