चम्बा,28जनवरी
चम्बा शहर के डोगरा बाजार में मोबाइल की दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपए की संपत्ति राख हो गई। दुकान में लगी आग को देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर चौकी में इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया। स्थानीय लोगों ने भी टीम की पूरी सहायता की।
वीरवार को डोगरा बाजार में अनूप कुमार की दुकान में शाम पौने 8 बजे के करीब अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे 4 कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, 250 मोबाइल व अन्य समान आग की चपेट में आ गया। फायर ऑफिसर गोपाल दास ने बताया सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग को बुझा दिया गया है।








