फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 16वें दिन मैदान में पसीना बहाने के लिए 48 फीसदी अभ्यर्थी पहुंचे। हालांकि 52 फीसदी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल ही नहीं हुए। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में पहुंचे 440 अभ्यर्थियों में से मात्र 92 ही फिटनेस टेस्ट पास कर पाए हैं। कुल मिलाकर 20 फीसदी युवा ही फिटनेस टेस्ट में पास हुए हैं, जबकि अधिकांश युवा दूसरी बाधाओं में ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए तीन जिला से सुबह ही अभ्यर्थी मैदान में जुट गए थे। हैरत इस बात की है कि आवेदन करने के बाद 50 फीसदी से भी कम अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में पहुंच रहे हैं। बता दें कि फॉरेस्ट सर्कल हमीरपुर में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती बहुतकनीकी कालेज बड़ू के खेल मैदान में चल रही है।
भर्ती के 15वें दिन हमीरपुर, ऊना व देहरा डिवीजन के 925 युवाओं को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से 440 युवा ही फिटनेस टेस्ट देने ग्राउंड पहुंचे। 100 मीटर, लांग जंप, हाई जंप व 800 मीटर की बाधा पार करने में 73 लड़के और 13 लड़कियां ही कामयाब हो पाई हैं, जबकि अन्य युवाओं को दूसरी बाधाओं में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में कड़कती धूप युवाओं का मैदान में कड़ा इम्तिहान ले रही है। भर्ती मैदान पर युवाओं के सबसे पहले डॉक्यूमेंट व एडमिट कार्ड चैक किए जा रहे हैं। उसके बाद उनकी हाइट, चेस्ट व वेट चैक करने के उपरांत उन्हें 100 मीटर दौड़ के लिए मैदान में उतारा जा रहा है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती वीडियोग्रॉफी व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है।
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 15वें दिन 20 फीसदी युवा ही फिटनेस टेस्ट में पास हो पाए हैं। ग्रांउड टेस्ट में 73 लड़के व 13 लड़कियां ही पास हो पाई हैं








