पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ने किया मंत्री का आभार व्यक्त
शिमला 25 अप्रैल । जुन्गा तहसील की पीरन पंचायत के गांव ट्राई से बलोग पंचायत के नोहा तक एंबुलेंस रोड के निर्माण हेतु वन विभाग द्वारा मगलेड खड्ड से हरिजन बस्ती बड़ोगी से रेहटू धार तक एफआरए के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है । कसुपंटी कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अत्तर सिंह ठाकुर ने स्वीकृति प्रदान करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह का आभार व्यक्त किया गया है । इन्होने बताया कि इस एंबुलेेंस रोड़ के निर्माण के लिए मंत्री ने बजट का प्रावधान भी किया गया है ।
अत्तर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस रोड़ के बनने से ट्रहाई और नोहा में मध्य सड़क से दूरी केवल पांच किलोमीटर रह जाएगी । जबकि इन गांव के लोगों को आने जाने केे लिए वाया छलंडा जनेडघाट 45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है । उन्होने बताया कि बलोग पंचायत और पीरन के लोगों की आपस में रिश्तेदारियां है जिसके चलते लोगों विभिन्न अवसरों पर आना जाना पड़ता है । उन्होने बताया कि यह सड़क ट्रहाई से रेहटू धार , डूबलू होते हुए नोहा को मिलेगी । जिससे दो पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा ।


