हमीरपुर,12 जनवरी
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्र सरकार की जन कल्याण की नीतियों में भागीदारी का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं । फिर चाहे वह बूस्टर डोज लगवाने की बात क्यों न हो। जहां दूसरे बड़े नेता डर रहे हैं या इंतजार कर रहे हैं, सब को लगेगी तो वह लगवाएंगे।

वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले धूमल ने फोटो के साथ लिखा की “कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिकित्सकों की सलाह पर आज बूस्टर डोज लगवाई”। धूमल की ये पहल हिमाचल प्रदेश में कोरोना के प्रति जागरूक आभियान को नई दिशा देने वाली है।








