शिमला
राजधानी शिमला में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। चोरी की ताजा वारदात ढली में हुई है। ढली निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने क्वार्टर से सोने के जेवरात चोरी किए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी चोरों का पता नहीं लग पाया है।








