कांगड़ा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को कांगड़ा में पूर्व मंत्री जीएस बाली के निवास स्थान पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं परिवार के साथ व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जीएस बाली उनके परिवार के सदस्य थे। उन्होंने अपने परिवार का सदस्य खोया है। अनुराग ने कहा कि जीएस बाली ने हिमाचल में रह कर भी पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी। कांग्रेस ही नहीं, जीएस बाली के सभी दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे।
अनुराग ने कहा कि उनके द्वारा करवाए गए विकास व काम सराहनीय हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में हुई हार पर मंथन किया जाएगा और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं प्रदेश में फैल रही सत्ता परिवर्तन की अफवाहों पर अनुराग ठाकुर बोले कि यह मात्र अफवाह है।








