हिमाचल प्रदेश के परिवहन, उद्योग तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शनिवार को डाडासीबा में दुर्गम गांवों के लिए मुद्रिका बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लंबे अरसे से दुर्गम गांवों के बाशिंदे अपने-अपने क्षेत्रों में मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। नई बस सेवा डाडासीबा, लग, गुराला, बठरा, लंडियाडा, जौड़बड़, अप्पर भलवाल, स्यूल खड्ड, सांडा, वड़ाल, डड़ोआ, कोटला, बन्दोल, बाड़ी,जम्वाल, बुआला, घमरूर , बरनाली, टैरेस, तलवाड़ा तथा सांडा आदि गांवों के लिए शुरू की गई है।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि दुर्गम गांवों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है। आने वाले समय में जसवां परागपुर क्षेत्र के दुर्गम गांवों के लिए आवश्यक स्थानों पर और मुद्रिका बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर आम जनमानस को राहत प्रदान की है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों ने अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। केंद्र सरकार भी महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कारगर कदम उठा रही है।









