शिमला 15 जुलाई
एक वर्ष बीत जाने पर भी उप स्वास्थ्य केंद्र सतलाई के नए भवन डंगा दुबारा से निर्मित नहीं की जा सका है जिस बारे क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी नाराजगीे देखी गई है । बता दें कि मशोबरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सतलाई में 35 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का वर्ष 2021 में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था । उद्धाटन के एक दिन पहले ही उप स्थास्थ्य केंद्र के मुहाने में लगी सुरक्षा दिवार अर्थात डंगा ढह गया । डंगा के रात को गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था । अन्यथा दिन में इस केंद्र में आने वाले लोगों को चोटें भी लग सकती थी । गौर रहे कि नया डंगा न लगने के कारण इस भवन का उद्घाटन भी अधर में लटक गया है ।
किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने एक वर्ष बीत जाने पर भी डंगा दुबारा से न लगाए जाने बारे लोनिवि की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हें । बताया कि लोनिवि की कार्यशैली काफी संदेहास्पद हो गई है जिसके चलते डिग्री काॅलेज कोटी का भवन का निर्माण कार्य बीते आठ वर्षों से लटका पड़ा है । सतलाई पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा कैल, नरेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप, पूर्व प्रधान किरपा राम सहित अनेक लोगों ने निर्माण मंे इस्तेमाल की गई सामग्री बारे कई सवाल उठाए हैं ।
गौरतलब है कि कि उप स्थास्थ्य केंद्र सतलाई के नवनिर्मित भवन को लोक निर्माण विभाग द्वारा 29 फरवरी 2020 को बीएमओ मशोबरा को सौंप दिया गया था । जिस पर 35 लाख की राशि व्यय की गई थी और इसे करीब डेढ साल बाद विभाग द्वारा इसमें उप स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट किया गया था ।
उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का कार्य देख रहे कनिष्ठ अभियंता लोनिवि जुन्गा रमेश ठाकुर ने बताया कि डंगा निर्मित करने के लिए प्राक्कलन तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा गया है स्वीकृति मिलने पर इसे दुबारा से निर्मित कर दिया जाएगा ।








