हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं।
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 18.7, भुंतर 14.8, कल्पा 10.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 21.6, नाहन 22.5, केलांग 7.6, पालमपुर 20.0, सोलन 15.6, मनाली 13.1, कांगड़ा 21.4, मंडी 19.2, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 22.4, चंबा 18.0, डलहौजी 12.1, जुब्बड़हट्टी 18.4, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 13.4, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 13.3, धौलाकुआं 21.1, बरठीं 19.4 , मशोबरा 16.1, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 12.0 और देहर गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 39.8, डलहौजी 24.5, चंबा 36.5, कुकुमसेरी 22.5, केलांग 18, धर्मशाला 33, कांगड़ा 36.1, सेऊबाग 30, हमीरपुर 35.9, सुंदरनगर 36.4, बरठीं 38.8, भुंतर 34.3, बिलासपुर 36, कल्पा 24.8, रिकांगपिओ 30.3, नारकंडा 21.5 और शिमला में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।








