राजीव राणा बने भारतीय किसान यूनियन हमीरपुर के प्रभारी
कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे तथा संगठन में विभिन्न जिमेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने वाले हमीरपुर जिला के भोरंज क्षेत्र के एक साधारण परिवार से निकले राजीव राणा जो कि कट्टर कांग्रेसी है, और राजनेता होने के साथ समाजसेवी भी है, संगठन, यूनियन की गहन सूझबूझ के कारण पिछले 20 बर्षो से असंगठित क्षेत्र के लोगों मज़दूरों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं,उन्हें आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा उन्हें अहम् जिम्मेदारी सौंपी है । राजीव राणा को भारतीय किसान यूनियन की ओर से राकेश टिकैत के आदेशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष अनिदर सिंह नॉटी द्वारा हमीरपुर जिला का प्रभारी नियुक्त किया है, जो संगठन मे एक महत्पूर्ण स्थान है ।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी कार्यभार उन्हें सौंपा है ।उसका निर्वहण पूरी निष्ठा, ईमानदारी से करेंगे,साथ है राजीव राणा की इस नियुक्ति पर सुजानपुर से रितेश चौहान, समाजसेवी मनोज जसवाल, सुमित ठाकुर, कमलदीप, हमीरपुर से अमित धीमान, राकेश डोगरा, बड़सर से अशोक ढटवालिया, भोरंज से अविनाश कुमार, नादौन से अनित कौशल, सुभाष चंद, मनोज कुमार और जिला के विभिन्न ब्लॉक के समाज मे सक्रिय लोगों ने भी राकेश टिकैत, अनिदर सिंह नॉटी व तमात शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद, आभार जताया।








