नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से शिष्टाचार भेंट की।
अमित शाह से मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक में हिमाचल प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं, मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ प्रोजेक्ट और पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ परियोजना धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला एक महत्वाकांक्षी प्रकल्प है, जो प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।






