कांगड़ा,22जनवरी
आज की तारीख में महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और इसी बात को सार्थक करते हुए हमीरपुर की 22 साल की नैन्सी कटनौरिया ने नूरपुर में एम्बुलेंस चालक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

नैन्सी हिमाचल पथ परिवहन से प्रशिक्षित है और अब प्रदेश की प्रथम एम्बुलेंस चालक के रूप में अपनी सेवा 102 एम्बुलेंस नूरपुर में देंगी I
कांगड़ा के एम्बुलेंस जिला प्रभारी ईशान राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में चल रही 108 और 102 एम्बुलेंस का संचालन बिहार की मेडस्वान संस्था को सौंपा है और संस्थान ने पूर्व कर्मचारियों के साथ साथ नई प्रतिभाओं को भी एम्बुलेंस से जुड़ने का मौका दिया है और इसी के अंतर्गत नैन्सी की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हे चालक पद पर ज्वाइनिंग दी है।
नैन्सी के अनुसार उसका बचपन से ही सपना था के वो एक कुशल चालक बन कर प्रदेश के लोगों को सेवा दे और आज वो एम्बुलेंस में चयनित हो कर के अपने सपने को पूरा करने जा रही है और बहुत उत्साहित है I
जिला प्रभारी ईशान राणा और मेडस्वान संस्था के आला अधिकारियों ने नैन्सी को उसके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाये दी और एंबुलेंस की चाबी सौंपी I


