मशोबरा ब्लॉक पीएचसी ट्रहाई में आगामी 5 जून को कोविड टीके लगाए जाएगें । पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र परिवारों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी ।
उन्होने इस क्षेत्र के सभी पात्र लोगों से आग्रह किया है कि इस शिविर में प्रातः दस बजे आकर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाएं जोकि पूर्ण रूप से सुरक्षित है जिससे शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है । किरण शर्मा ने बताया कि गत माह भी ट्रहाई में 12 मई को कोविड टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया था जिसमें 91 व्यक्तियों द्वारा कोविड टीके लगाए गए थे ।






