नवरात्रों पर भजन कीर्तन करके समूचे क्षेत्र को बना दिया भक्तिमय
शिमला 02 अक्तूबर । नवरात्रांें के पावन पर्व पर महिला मंडल पीरन की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान करके एक अनूठी पहल की है । ग्राम संगठन की प्रधान बिमला वर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने समूचे क्षेत्र से प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्रित करके उसका मौके पर निष्पादन किया गया । इसके अतिरिक्त महिलाओं ने खेल मैदान जुब्बड़ और रास्तों में झाड़ू लगाकर साफ किया और बरसात में उगी झाड़ियों को भी काटा गया । उन्होने बताया कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है और नवरात्रों में यदि सफाई नहीं होगी तो देवी पूजा का कोई औचित्य नहीं रह जाता है । उन्होने सभी लोगों से भी आग्रह किया कि स्वच्छता को अपने रोजमर्रा के कार्य में शामिल करे और नियमित रूप से अपने घरों व आसपास की सफाई की जाए ताकि गंदगीे से किसी प्रकार की बीमारी के फैलने की संभावना उत्पन्न न हो ।
नवरात्रों के पावन पर्व पर महिलाओं ने महिला मंडल भवन में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें जय माता ठौड़ सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने एक से बढकर एक मा़ता की भेंटेें व भजन गाकर समूचे गांव को भक्तिमय बना दिया । महिला मंडल प्रधान अनिता मेहता ने सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों को पुरस्कार प्रदान करके उनका आभार व्यक्त किया ।
कलाकारों में सुनील वर्मा, मनोज ठाकुर, नेत्र सिंह वर्मा, अंकुश ठाकुर, मनोज कुमार, चिराग वर्मा के अतिरिक्त महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन में भाग लिया ।
महिला मंडल पीरन ने नवरात्रों पर शुंरू किया सफाई अभियान
Leave a comment
Leave a comment








