सोलन
सोलन जिले के धुंदन क्षेत्र के टयुरु गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रमेश कुमार शिमला में रहते थे और दो दिन पहले ही अपने पैतृक गांव आए थे। रमेश कुमार के भाई धुंधन में दूकान चलाते है। शनिवार को उन्हें एक सेमिनार में जाना था। जब उनके साथी लगातार फोन कर रहे थे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने परिजनों से पूछताछ की।
इसके बाद जब परिजन और अन्य लोग उन्हें ढूंढने निकले तो उनका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








