ऊना के उपमंडल बंगाणा के संहाल टिहरा गांव की 30 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए गंभीर हालत में रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निकले जाने के कारण सामने नहीं आ पाए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता मंगला देवी पत्नी सुरजीत संधू ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया , जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने विवाहिता को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया।
एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए जा सकते हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।