शिमला
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मनीश वर्मा उर्फ मनु (46), निवासी ठियोग, शिमला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच में सामने आया है कि मनु इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी का काम करता है। आरोपी ने पीड़ित आर्यन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए उसकी दिनचर्या और आने-जाने के समय की पूरी जानकारी जुटाई और फिर योजनाबद्ध तरीके से अपहरण की साजिश रची।
पुलिस छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और मामले में अन्य सह-आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है.



