Breaking News/Flash NewsHimachal NewsSirmour नोहराधार : वीरेंदर सिंह पुंडीर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल By Preneeta Sharma Published August 6, 2021 Share 2 Min Read SHARE जिला सिरमौर की उप तहसील नोहराधार के गावं भुजोन के रहने वाले वीरेंदर सिंह पुंडीर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल सिरमौर जिला के बडू साहिब के समीप माँगन गावं की युवती मंगेश चौहान अपने पति कमल राज चौहान के साथ अपने मायके गतलोग गयी हुई थी। वापिस अपने गावं लौटते समय मंगेश का 1 झुमका जिसकी कीमत 25 हज़ार थी रास्ते में कहीं खो गया। कमल राज ,मंगेश और उनके रिश्तेरदारों ने झुमके को बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। कमल राज के मामा अजित सिंह तोमर भी इस झुमके को तलाश रहे थे ये बात भुजोन गावं तक पहुंची। इसके बाद वीरेंदर सिंह पुंडीर को जब इस बात का पता चला की अजित सिंह किसी झुमके की तलाश कर रहे है तो उन्होंने तुरंत अजित सिंह से संपर्क किया और 25 हज़ार का ये झुमका अजित सिंह को सौंप दिया। दरअसल भुजोन के रहने वाले वीरेंदर सिंह पुंडीर इस रास्ते से गुजर रहे थे जहां उन्हें ये झुमका मिला था। इसके बाद उन्होंने इसे अपने पास रख लिया और जब पता चला की कोई इसे तलाश रहा है तो झुमके को सही हाथों में सौंप दिया। इस ईमानदारी के लिए वीरेंदे सिंह पुंडीर की क्षेत्र में वा-वाही हो रही है। Preneeta Sharma August 6, 2021 Share this Article Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print Previous Article दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत दानोघाट में स्कूल प्रबंधन समिति का हुआ गठन Next Article State Handicrafts and Handloom Corporation signs MoU with Flipkart Leave a comment Leave a comment Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Δ HP GOVERNMENT ADVERTISEMENTKasauli International Public School SanwaraBAHRA UNIVERSITYhttps://crazynewsindia.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-10-at-9.04.53-PM.mp4