तीन दिन के भीतर प्रस्तुत किए जा सकेगें आपति और दावे
शिमला 18 मार्च । खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने पंचायत समिति के वार्ड नंबर सात पीरन के परिसीमन बारे प्रस्तावना आमजन के लिए जारी की गई है । इस बारे कोई भी व्यक्ति आपति और दावे अथवा सुझाव तीन दिन के भीतर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं । अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति मशोबरा में 15 वार्ड बनाए गए हैं । प्रत्येक वार्ड में दो अथवा तीन पंचायतों को शामिल किया गया है । वार्ड के नाम इस प्रकार से हैं । जिनमें गंुम्मा वार्ड ( पंचायत गुम्मा और मांजू डाबरी ),बलदेयां वार्ड ( पंचायत बलदेयां ), मशोबरा वार्ड ( पंचायत मशोबरा और कोलूजुब्बड़ ), मूलकोटी वार्ड ( पंचायत मूलकोटी और कूफरी ), ढल्ली वार्ड स ( पंचायत ढल्ली, पटगैहर और बरमू ), दरभोग वार्ड ( पंचायत दरभोग, नाला और शिलोनबाग ), पीरन वार्ड ( पंचायत पीरन, सतलाई और धाली ), कोटी वार्ड ( पंचायत कोटी और भरांडी पधेची ), जनेडघाट वार्ड ( पंचायत जनेडघाट और बलोग ), चमियाणा वार्ड ( पंचायत चमियाना और टीपरा ), मल्याणा वार्ड ( पंचायत मल्याणा और मैहली ), पुजारली वार्ड ( पंचायत पुजारली और रझाना ), भौंट वार्ड ( पंचायत भोंट, पगौग और चैडी क्यारकोटी ) और नालदेहरा ( पंचायत नालदेहना और डुम्मी ) वार्ड बनाए गए हैं ।



