हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी में एक व्यक्ति सरेआम अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस को सूत्रों से इसकी सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और अफीम के 3720 पौधों को नष्ट किया। यही नहीं, आरोपित के घर से पुलिस को 539 ग्राम भूकी भी बरामद हुई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुन्नी, डाकघर कुफरी में भूप राम नाम के व्यक्ति ने https://crazynewsindia.com/अफीम की खेती करता है। उसने अपने खेत में अफीम के पौधे उगाए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी की अध्यक्षता में दबिश दी।
पुलिस ने मौके पर खेत में अफीम के पौधे उखाड़े। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इसकी भी पूछताछ कर रही है कि पिछले कितने सालों से यह खेती कर रहा था और इसके साथ कौन कौन अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने इसके नौकर देवेंद्रा पुत्र धन बहादुर गांव बागलुक ओडा नेपाल को भी गिरफ्तार किया है।