हिप्र स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक संपन
शिमला 24 फरवरी । राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश की प्रथम राज्य स्तरीय बैठक अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिमहल में संपन हुई । जिसमें सरकार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृति आयु को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की पुरजोर मांग की गई है ।
अध्यक्ष राकेश शर्मा और महासचिव राजीव रमौल ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों में रात्रि को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 12 घंटे डियूटी ली जाती है जोकि सरकारी सेवा नियमों से विरूद्ध हैं । संघ ने विभागाध्यक्ष से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रात्रि में डियूटी पर तैनात न करने की मांग की है । इसकेे अतिरिक्त पांच वर्ष का नियमित कार्यकाल पूर्ण करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लेब सहायक, प्लास्टर सहायक, नर्सिंग अर्दली तथा अन्य संबधित पदों पर पदोन्न्त करने तथा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व उनके परिजनों को चिकित्सा सेवा में प्राथमिकता प्रदान करने व वार्षिक चेक अप विशेष कैंप लगाने की भी मांग की गई है ।
बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के प्रारूप को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर जिला सिरमौर के संगठन सचिव शमशुदीन को सम्मानित किया गया। जोकि आगामी 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, मुख्य सलाहकार रमेश, श्याम लाल उपाध्यक्ष रक्षा, चमन, रविंदर, सचिव नरेश, त्रिलोक, शमशुदीन, सदस्य बिमला, कृष्णा, इशरा, राजा राम, सुरेश, सुभाष, राकेश मेहता, प्रेम, रीना, खेमचंद सहित शिमला जिला के प्रधान नरेंद्र, सिरमौर जिला के प्रधान रामस्वरूप व अन्य पांच जिलों के प्रधानों तथा शिमला जिला की कार्यकारिणी ने मुख्य रूप से भाग लिया।






