सोलन
दानोंघाट के पास एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों ने आग को आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और साथ लगते क्षेत्र में फैलने से भी सुरक्षित रखा।
बताया जा रहा है कि समय रहते लोगों ने वाहन से दूरी बना ली, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।








