घुमारवीं उप मंडल की ग्राम पंचायत पनतेहड़ाड में पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर विशेष दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें डेंटल हॉस्पिटल घुमारवीं के चिकित्सक व हिमाचल डेंटल हेल्थ सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी के सदस्य केशव गर्ग ने करीब 7 दर्जन लोगों के दांतों की जांच की । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह दिन में दो बार अपने दांतो की सफाई करें तथा 6 माह में एक बार उनकी नियमित जांच दंत चिकित्सक से अवश्य करवाएं ।
इस अवसर पर उन्होंने निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया । दंत चिकित्सक डॉक्टर केशव गर्ग ने कहा कि आज यहां लगभग 90 लोगों का निःशुल्क चैकअप किया गया। जिसमें उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दिन में 2 बार दांतों की सफाई अनिवार्य करें ।जोकि 3 से 5 मिंट तक कर सकते हैं तथा प्रत्येक 6 महीने के उपरांत किसी भी दंत चिकित्सक को जरूर चैक करवाएं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नीरज शर्मा , उपप्रधान राजेश कुमार , राकेश कुमार पंचायत समिति सदस्य , पूनम शर्मा पंचायत सदस्य , , लीला देवी , पुष्पा देवी , जोगिंदर कुमार , रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दँत विशेषज्ञ डॉक्टर केशव ने कहा कि इस शिविर में जिन लोगों ने अपने दांतो का चैकअप करवाया है उन्हें ग्राम पँचायत पँतेहड़ा के आग्रह पर गर्ग दंत चिकित्सालय द्वारा इलाज में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य मैं भी इस प्रकार के कैंपों का आयोजन करते रहेंगे । जिसमें अगली बार पोर्टेबल मशीनों के प्रयोग से पँतेहड़ा में ही लोगों के दांतों से सम्बंधित बीमारियों का इलाज किया जाएगा।








