हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिक) पोस्ट कोड 802 के पद के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए रोलनंबर 802001199 उत्तीर्ण हुआ है। एक पद के लिए 1803 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1410 पात्र पाए गए थे। इनमें से 674 ने लिखित परीक्षा दी।
लिखित परीक्षा में चार अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। जिन्हें आठ मार्च को हुई मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इन चार में से एक अभ्यर्थी का चयन इस पद पर हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकता है।








