हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के लिए बस का समय


केलांग
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर नेहरू युवा केन्द्र केलांग द्वारा पराक्रम दिवस आयोजित किया गया.
केलांग में लायुल माउंट्रेनिंग स्की एसोसिएशन के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रधान नोरबू पांस, युवा मंडल अप्पर केलांग के प्रधान शरब ज़ंगपो, नेहरू युवा केन्द्र केलांग के उपनिदेशक राम सिंह ने सुभाष चन्द्र बोस को माल्यार्पण किया और दीप प्रजवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
उपनिदेशक राम सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिन्द! दिल्ली चलो, जैस करिश्माई नारों से देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान की.
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं. जिनसे आज के दौर में उन की जीवनी, उनके विचार और उन का कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

Lahaul Spiti 9 March
लाहुल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण एचआरटीसी की बस सेवाएं पूरी तरह बाधित हो चुकी थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन, बीआरओ और मनरेगा के संयुक्त सहयोग से सड़कों को बहाल करना शुरू हो गया है। बुधवार को एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने केलांग से उदयपूर रूट पर जाने वाली एचआरटीसी बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

लाहुल में भारी बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो जाते है। ऐसे में बस सुविधा को सुचारू करना काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, मनरेगा के सहयोग से कई मार्गों को खोलने को कार्य तीव्र गति से चला है। इसी कड़ी में उदयपुर केलांग रूट पर बस सुविधा बहाल हो पाई है।आने वाले कुछ दिनों में घाटी के अन्य रूटों पर भी बस सुविधा बहाल हो जाएगी। एसडीएम प्रिया नागटा ने कहा कि आज उदयपुर केलांग रूट पर बस बहाल हो गई है। अब नियमित तौर पर बस रूट पर जाएगी। उपमंडल में अन्य रूटों को बहाल करने का तीव्र गति पर है।

शिमला
हिमाचल में मौसम के शुष्क रहने से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे व आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 नवम्बर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं है और मौसम शुष्क बने रहने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। लाहौल-स्पीति जिला सहित प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड के प्रकोप से प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी जमना शुरू हो गया है।
लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में बीती रात न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, सियोबाग 1.4, विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में 3 डिग्री, भुंतर 3.6, चम्बा 4.5, सोलन 5.2, सराहन 6, कुफरी 6.2, कांगड़ा 7.4, पालमपुर 7.5, ऊना 8.4, शिमला व डल्हौजी 9.9, पांवटा साहिब 9.5 और जुब्बड़हट्टी 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर में 26.5, भुंतर 24.8, कल्पा 16, धर्मशाला 18.8, ऊना 27.8, नाहन 23.3, केलांग 10.4, पालमपुर 21.2, सोलन 25.5, मनाली 17.4, कांगड़ा 24.9, मंडी 22.2, बिलासपुर 26.5, हमीरपुर 24.6, चंबा 24.1, डल्हौजी 14.5, कुफरी 12.9 और जुब्बड़हट्टी में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।