Tag: kinnaur

  • किन्नौर के सैंज में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

    किन्नौर के सैंज में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

    किन्नौर के सैंज लुहरी सड़क मार्ग NH 305 पर सैंज नाला में एक कार HP 26B – 2777 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है और इसमें एक व्यक्ति जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा निचार, किन्नौर की मौका पर ही मृत्यु हो गई है.

    वहीं, उसमें दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह गांव उपरोक्त को चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार हेतु CH कुमारसैन ले जाया गया है. मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु CH कुमारसैन ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्यवाही शुरू कर दी है.

     

     

  • किन्नौर : NH-5 पर नाले में गिरी कार, एक की मौत

    किन्नौर : NH-5 पर नाले में गिरी कार, एक की मौत

    रिकांगपिओ, 21 दिसंबर

    जिला के पूह के भगत नाले के समीप एक मारुति कार 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

    घायल का सीएचसी पूह में उपचार के बाद रिकांगपिओ अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को पूह से आकपा की ओर एक मारुति कार भगत नाले के समीप 100 मीटर नीचे  खाई में लुढ़क गई।  कार सतलुज नदी किनारे जा पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पूह थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ग्रामीणों के सहयोग से मृतक व घायल को सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल लाए।

    मृतक की पहचान चालक राज बहादुर नेगी (44), गांव आकपा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई।  जबकि अनूप नेगी (34), गांव आकपा, तसहील मूरंग, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और अन्य व्यक्ति घायल है। इसका उपचार रिकांगपिओ अस्पताल में चल रहा हैं।

  • किन्नौर में वन रक्षक के साथ बदसुलूकी करने वाले ठेकेदार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

    किन्नौर में वन रक्षक के साथ बदसुलूकी करने वाले ठेकेदार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

    15 September, Shimla

    हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल में किन्नौर के लिप्पा में वन रक्षक के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की है | वनों की रक्षा में जुटे वन रक्षकों के साथ इस तरह की मारपीट निंदनीय नहीं बल्कि चिंताजनक है | मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने बताया कि फील्ड कर्मी वनों की रक्षा के लिए तत्परता से काम करते हैं और उनके साथ माफियाओं द्वारा इस तरह का व्यवहार निंदनीय है |

    मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने वन मंत्री राकेश पठानिया, प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा तथा प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव को पत्र लिख कर लिप्पा के वन रक्षक के साथ हुई बदसलूकी पर कड़ी कार्रर्वाई करने का आग्रह किया है  और बदसुलूकी करने वाले ठेकेदार पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है| प्रकाश बादल ने एक लिखित पत्र के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि इस प्रकार की शर्मनाक घटनाओं को रोकने के लिए बदसलूकी करने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए | मिनिस्ट्रियल स्टाफ के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी एसोसिएशन वन विभाग के हर कर्मी के साथ  उस समय खड़ी रहेगी जब उन पर इस तरह के निंदनीय हमले होते रहेंगे और उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी | 

  • किन्नौर: निगुलसेरी में भूस्खलन की चेतावनी, रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक

    किन्नौर: निगुलसेरी में भूस्खलन की चेतावनी, रात को वाहनों की आवाजाही पर रोक

    जिला किन्नौर के NH-5 पर निगुलसेरी के पास बीती रात से भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के वहानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है ताकि कोई भी हादसा न पेश आए. ये रोक आगामी आदेश तक जारी रहेगी.

  • देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने मनाया 105वां जन्मदिन

    देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने मनाया 105वां जन्मदिन

    रिकांगपिओ, 01 जुलाई

    स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों व जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का 105वां जन्मदिन मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे तथा श्याम सरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

    उपायुक्त किन्नौर ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को बधाई दी तथा उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी किन्नौर जिला से संबंधित हैं। वे न केवल किन्नौर, प्रदेश बल्कि देश की शान हैं व सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी चुनाव जिनमें लोक सभा, विधान सभा व पंचायत चुनाव शामिल हैं में मतदान किया है। इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, उपमंडलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता कुसान, जिला किन्नौर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव यशवंत नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा सरिता नेगी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

     

  • रिकांगपिओ : स्पीलो के पास सतलुज नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी,एक की मौत दो घायल

    रिकांगपिओ : स्पीलो के पास सतलुज नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी,एक की मौत दो घायल

    जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर स्पीलो के पास रविवार देर शाम एक इनोवा गाडी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में दो पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार पी एच सी स्किबा में चल रहा है । मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गांव व डाकघर झांग तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप मे हुई जबकि घायलों में कमल कुमार पुत्र मस्त राम निवासी सेक्टर 14 बेस्ट चंडीगढ़ व सत्यवीर पुत्र जगराम निवासी अलकर (राजस्थान) शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम चालक सत्यवीर अपने दो साथियों विनोद कुमार व कमल कुमार के साथ इनोवा गाड़ी एच आर 30 आर 4260 में पंचकुला से पूह की ओर घूमने जा रहे थे कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर स्पीलो के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा,जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग दो सो मीटर नीचे सतलुज नदी मे जा गिरी, जिससे विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को वहां से निकालकर उपचार के लिए पी एच सी स्किबा ले जाया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    वहीं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस हादसे में कांगड़ा जिले के एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा मृतक व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • किन्नौर : मूरंग संपर्क मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 49 वर्षीय अनिल नेगी की मौत

    किन्नौर : मूरंग संपर्क मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 49 वर्षीय अनिल नेगी की मौत

    रिकांगपिओ, 16 मई

    किन्नौर के मूरंग संपर्क सड़क मार्ग पर रविवार देर रात एक स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति को मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल नेगी (49) पुत्र राम लाल निवासी मूरंग के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूरंग निवासी अनिल नेगी रविवार देर रात स्कार्पियो (HP27B-2700) में सवार होकर शादी समारोह से वापिस अपने घर मूरंग आ रहा था। इसी बीच मूरंग संपर्क मार्ग पर कैंची मोड़ से कुछ दूरी पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 400 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा अनिल नेगी की मोके पर ही मौत हो गई।

    घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब एक स्थानीय निवासी ने गाड़ी को सतलुज नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए देखा।  उसने इसकी सूचना मूरंग प्रधान अनूप नेगी को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस चौकी मूरंग में दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी से जितेंद्र व हेड कॉन्स्टेबल विजय की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने पाया कि अनिल नेगी का शव गाड़ी के पास ऊपर ही पड़ा हुआ था।

    एसएचओ मूरंग संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।  दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

     

  • किन्नौर के टिढोंग जलविद्युत परियोजना निर्माण स्थल पर पांच मजदूर चट्टानों के नीचे दबे, तीन को किया रेस्कयु, दो की तलाश जारी

    किन्नौर के टिढोंग जलविद्युत परियोजना निर्माण स्थल पर पांच मजदूर चट्टानों के नीचे दबे, तीन को किया रेस्कयु, दो की तलाश जारी

    किन्नौर

    जिला किन्नौर के टिढोंग जलविद्युत परियोजना के निर्माणाधीन कार्यस्थल पर 5 मजदूरों के चट्टान गिरने से उन चट्टानों मे दबने की सुचना मिली है जिसमे से तीन मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है वही दो की तलाश जारी है.डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि टिढोंग जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य स्थल समीप आज 5 मजदूरों के चट्टान व भुसखलन के गिरने के बाद उसमे दबने की खबर आई है ऐसे मे परियोजना प्रबंधन व जिला प्रशासन द्वारा अबतक 5 मे से 3 मजदूरों को रेस्कीयू किया गया है जिसमे अन्य 2 मजदूरों का रेस्क्यू जारी है उन्होंने बताया कि मजदूरों को काफी चोटे आई है और प्राथमिक उपचार के बाद 3 मजदूरों को अन्य चिकित्सालय भेजा जाएगा वही अन्य 2 मजदूरों को अभी ढूंढा जा रहा है।

  • शिमला में एक किलो अफीम व 4 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

    शिमला में एक किलो अफीम व 4 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

    शिमला, 25 अप्रैल : राजधानी शिमला में दो अलग-अलग मामलों में एक किलो अफीम तथा चार ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को ये कामयाबी शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान बालूगंज और ढली थाना क्षेत्रों में मिली।

    बालूगंज थाना अंतर्गत शोघी कस्बे में बैरियर में वाहनों के निरीक्षण के दौरान नेपाली मूल के एक व्यक्ति के कब्जे से 1.16 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई। आरोपित की पहचान मैन सिंह पुत्र वीर बहादुर के रूप में हुई है। आरोपित नेपाल का मूल निवासी है और वर्तमान में किन्नौर जिला के स्पिलो में रह रहा है।

    दूसरे मामले में ढली थाना पुलिस ने भट्टाकुफर-ढली क्रशर के समीप नाके के दौरान एक कार को निरीक्षण के लिए रोका और तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों के कब्जे से 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान कुल्लू जिला के आनी निवासी अंकित और शिमला जिला के कुमारसेन निवासी सुशील के रूप में हुई है।

    शिमला की एसपी डॉक्टर मोनिका ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • किन्नौर : रुशकलंग में शिवरात्रि मनाने का अंदाज सबसे जुदा, युवक मुखौटे पहन करते है मनोरंजन

    किन्नौर : रुशकलंग में शिवरात्रि मनाने का अंदाज सबसे जुदा, युवक मुखौटे पहन करते है मनोरंजन

    रिकांगपिओ, 01 मार्च :  महादेव की शीतकालीन तपोस्थली किन्नौर में  महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मनाने का तरीका अलग अलग होता है। किन्नौर जिला के रुशकलंग गांव में शिवरात्रि का यह पर्व वर्षों से मानते आ रहे हैं। मान्यता है कि महादेव शिव व पार्वती अपने भ्रमण के दौरान सुबह के समय रूशकलंग गांव में एक खेत में प्रकट हुए थे।

    आज भी युवक मुखौटा पहन शिव के रूप में आते है वहीं एक युवक पारंपरिक आभूषण में पार्वती के रूप में आते है। शिवरात्रि मेले की शुरुआत अब भी उसी खेत से होती है जहां प्रकट हुए थे।। आज भी युवा वर्ग इस पर्व को मनाते आ रहे है। इस दिन गांव के युवा वर्ग मुखौटा पहन कर शिव के वेश में वाद्य यंत्रों के साथ नाटी लगा कर लोगों का खूब मनोरंजन करते है।  रुशकलंग गांव में मनाए जाने वाला इस पर्व को देखने के लिए आस पड़ोस गांव के लोग भी बारी संख्या में यहां पहुंचते है।

    इस दिन के लिए युवा कई दिन पहले तैयारी करते है। ऐसे वस्त्र व मुखौटा पहनते है ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। लोग यह समझे कि शिव के साक्षात दर्शन हो रहे है। इस दिन सुबह से ही पूरे गांव में काफी चहल पहल रहती है।