शिमला
विधायक दल की बैठक के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। बताया जा रहा है कि चर्चा के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने फिजूलखर्ची का मुद्दा उठाया तो सरकार ने विषय से हटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। विपक्ष ने इसे मुद्दे से भटकाने की कोशिश बताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और सामूहिक रूप से बाहर निकल गया।
बैठक में बढ़ते तनाव के बीच कार्यवाही प्रभावित रही। राजनीतिक खींचतान के बीच आम जनता के मुद्दे पीछे छूटते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि इस आपसी टकराव का खामियाजा कहीं आम जनता को न भुगतना पड़े।







