भारतीय लोकतंत्र का चौथा थंम माना जाता है जो कि सरकारों की प्राप्तियों को जनता तक और जनता की मांगों एवं समस्याओं को सरकारों तक पहुंच कर सरकार व लोगों के बीच कड़ी का काम करता है। यह विचार सेहत एवं किरत कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धु ने आज मोहाली प्रेस कल्ब को अपने अख्तयारी कोटे में से दो लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट करते समय बातचीत करते हुए व्यक्त किये। ग्रांट का यह चैक उन्होंने कल्ब के अध्यक्ष गुरजीत सिंह बिल्ला की अगुआई में कल्ब की गवर्निंग टीम को सौंपा।
कल्ब के जर्नल सैक्रेटरी हरबंस सिंह बागड़ी न कैबिनेट मंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया तथा उन्हें मोहाली प्रेस कल्ब द्वारा करवाई जाने वाली गतिविधियों एवं पत्रकारों की बेहतरी के लिए किये जाने वाले कार्यों बारे अवगत करवाया जिस पर कैबिनेट मंत्री ने कल्ब के कार्यों की प्रशंसा की।
इस मौके कैबिनेट मंत्री के पॉलिटीकल सैक्रेटरी हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां सहित प्रेस कल्ब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह शाही, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कुराली, कैशियर सुखविन्द्र ङ्क्षसह शान, जत्थेबंदक सैके्रटरी राज कुमार अरोड़ा, नाहर सिंह धालीवाल तथा विजय कुमार भी हाजिर थे।







