मेला कमेटी को एक लाख, बतियूड़ा और खशदार ठोडा दलों को भी एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा
शिमला, 26 अक्तूबर । जुन्गा के समीप दरभोग में आयोजित पारंपरिक बीशू मेले में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दरभोग पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मेला कमेटी को एक लाख रुपये तथा बतियूड़ा और खशदार के ठोडा दलों को भी एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन और कुसुम्पटी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मेले को संबोधित करते हुए सांसद सिकंदर कुमार ने ठोडा खेल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठोडा हिमाचल प्रदेश की प्राचीन पारंपरिक खेल विधाओं में शामिल है, जिसका संबंध प्रदेश की लोकसंस्कृति, वीरता और पारंपरिक युद्धकला से रहा है। विशेष रूप से शिमला और सिरमौर जिलों में इस खेल का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थान है। उन्होंने कहा कि ठोडा जैसी पारंपरिक खेल विधाएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं और इनके संरक्षण तथा संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।
सांसद ने क्षेत्र में लोगों की मांग पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीआई खोलने की दिशा में सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत क्षेत्र की तीन से चार सड़कों को स्वीकृति दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने दरभोग पंचायत के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा पर सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इनमें पशु अस्पताल और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने के साथ-साथ शिलोनबाग पंचायत भवन तथा शिलोनबाग सड़क के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।
कार्यक्रम में मोहित ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजिंदर चौहान, मंडल महामंत्री रमेश वर्मा, स्थानीय प्रधान कमल, विनोद, ठोडा दल छिब्ब्र के प्रधान सूरत सिंह, महा सचिव दलीप सिंह, अध्यक्ष दुर्गा सिंह, सोनू भंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।