Home » पीरन स्कूल  में एचपीवी टीकाकरण बारे बालिकाओं  को किया जागरूक  

पीरन स्कूल  में एचपीवी टीकाकरण बारे बालिकाओं  को किया जागरूक  

शिमला 15 मई  । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जुन्गा के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन  में सर्विकल कैंसर और  ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी )के बारे जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । जिसमें विशेषकर 14 व 15 वर्ष की आयु वर्ग की  किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाने बारे जानकारी दी गई ।
सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 मनोज वर्मा ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा अर्थात सर्विकल कैंेसर महिलाओं में दूसरा आम कैंेसर है जिससे भारत वर्ष में हर वर्ष करीब 80 हजार महिलाएं सर्विकल कैंसर का शिकार हो जाती है । इस गंभीर बिमारी से बचने केे लिए भारत सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान पूरे देश में 28 फरवरी को आरंभ किया गया है जोकि आगामी 24 मई तक चलेगा। इस अभियान  के अतंर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है ।
इस मौके पर  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  डुब्लु  रानी वर्मा ने  बताया कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली सभी बेटियों को एचपीवी का टीका अवश्य लगाना चाहिए  ताकि बालिकाओं का सर्विकल कैंसर से बचाव हो सके । उन्होने बताया कि एचपीवी वैक्सिन बारे कुछ लोगों द्वारा भ्रामक किया जा रहा है जोकि पूर्णतया सरासर गलत है । एचपीवी का टीका पूर्णतया सुरक्षित हैं इसके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है । सरकार द्वारा यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है जबकि प्राईवेट क्लिलिकों में इस टीका की कीमत करीब दस हजार है ।
रानी ठाकुर ने इस शिविर में बालिकाओं को मासिक धर्म में स्वच्छता बनाए रखने तथा टीबी रोग के सक्रंमण और सरकार द्वारा इस रोग के उन्मूल्न बारे किए जा रहे प्रयासों बारे विस्तार से जानकारी दी ।
कार्यक्रम में पीएचसी ट्रहाई के फार्मासिस्ट हेत राम, आशा वर्कर बेला वर्मा और विद्यालय की प्रवक्ता देविंदा चौहान सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *