प्रधान सचिव जनजातीय विकास, ओंकार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
लाहौल-स्पीति, तन्जिन वंगज्ञाल
स्नो फेस्टिवल के उपलक्ष पर वीरवार को जोबरंग के पुरातन सत्यनारायण मन्दिर में पूजा अर्चना हुआ। कार्यक्रम में प्रधान सचिव जनजातीय विकास, ओंकार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके पश्चात झांकी के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे जहां स्नो क्राफ़्ट की सुन्दर कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर रखी परम्परागत कलात्मक व पुराने समय में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में मनीषा का वांसुरी वादन, रामदेव कपूर व फड़ा के कलाकारों के घूरे गीत, महिला मण्डल द्वारा प्रस्तुत कोविड जागरूकता पर लघु नाटिका व लोकनृत्य प्रशंसनीय रहे। कार्यक्रम में एसपी मानव वर्मा, पीओआईटीडीपी रमन शर्मा सहित अन्य जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त पंकज राय ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत, सत्कार किया। पंकज राय ने बताया कि
‘स्नो फ़ेस्टिवल ‘लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं को भी पुनर्जीवित करने का यह प्रयास है। भविष्य में इसे और अच्छे तरीके से किया जाएगा। यह ज़ीरो बजट का फ़ेस्टिवल है, जिसमें प्रशासन द्वारा कोई ख़र्चा न कर, सामुदायिक भागीदारी से ये आयोजन किये जा रहे हैं।
मुख्यातिथि ओंकार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए हिमाचल सरकार ,जनजातीय विकास मन्त्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय व जनजातीय विकास विभाग विशेष रूप से प्रयत्नशील हैं।
उन्होंने एकलव्य विद्यालय की जनजातीय लोगों की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका का ज़िक्र करते हुए कहा कि ज़िले के बारिंग में बनेगा जो अभी कुकुमसेरी में चल रहा है।








